फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक क्लिक पर सामने होगा बदमाशों का रिकॉर्ड

एक क्लिक पर सामने होगा बदमाशों का रिकॉर्ड

Mon, 25 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
एक क्लिक पर सामने होगा बदमाशों का रिकॉर्ड
अपराध - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक और कवायद की है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) से ई-प्रिजन और ई-कोर्ट एप को लिंक कर दिया गया है। अब एक क्लिक पर पुलिस बदमाशों का ब्योरा देख सकेगी। किसी भी थाने में उस पर दर्ज मुकदमा और उस पर होने वाली विधिक, अभियोजन, कारागार व कोर्ट से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में इंटर ऑपरेबिल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के तहत ई-प्रिजन और ई-कोर्ट एप को सीसीटीएनएस से लिंक किया गया है। इसके साथ ही ई-प्रासिक्यूशन एप भी लांच हुआ है। सीसीटीएनएस प्रदेश के सभी थानों में पहले से ही प्रभावी है। इस पर अपराध और बदमाशों से जुड़ी एक-एक सूचनाओं को अपलोड किया जाता है। यह डाटा कभी भी कहीं से प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में थाने से ही अभियोजन संबंधित सूचनाएं विधिक राय, दोष सिद्ध व दोष मुक्ति रिपोर्ट भी ई-प्रासिक्यूशन व्यवस्था लागू होने के बाद आसानी से मिल जा रही है। इस बाबत जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि प्रदेश के सभी थानों को ई-प्रिजन से जोड़ दिया गया है। ई-कोर्ट से भी जुड़ गया है। इससे बदमाशों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल जाएगी और पुलिस बदमाशों की निगरानी भी कर सकेगी।
विज्ञापन



ई-प्रिजन के सीसीटीएनएस के लिंक होने से मिल रही सूचनाएं

* कैदी की व्यक्तिगत जानकारी जैसे जन्मतिथि, पहचान चिह्ल, धर्म, राष्ट्रीयता, शिक्षा, फोन नंबर, पिता-माता, पति, पत्नी का नाम, फोटो।
* कैदी व बंदी की स्थायी व अस्थायी पता।
* अपराध की जानकारी, एफआईआर का नंबर व धाराएं।
* संबंधित कोर्ट का नाम, कोर्ट से रिहाई की स्थिति व तिथि।
* बंदी से जुड़े आपराधिक मामलों की संख्या व स्थिति।


ई-कोर्ट के सीसीटीएनएस के लिंक होने से हासिल हो रही यह जानकारी
* आपराधिक मामले का प्रकार।
* थाने का नाम, प्रथम सूचना रिपोर्ट का विवरण।
* आपराधिक मामले से संबंधित वादी, प्रतिवादी, धारा व अधिनियम का ब्योरा।
* न्यायालय का नाम, सुनवाई से जुड़ी तारीखों का विवरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed