{"_id":"5c2e3db9bdec226d6e093cea","slug":"31546534329-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने किसान की मौत
विज्ञापन
रामध्यान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भलुअनी के खुदिया मिश्र तिराहे के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मार्निंग वॉक कर रहे किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर लिया है।
भलुअनी थानाक्षेत्र के कुंइचवर गांव निवासी रामध्यान (40) रोज की तरह गुरुवार को सुबह सड़क पर टहलने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे खुदिया मिश्र तिराहे के पास देवरिया की तरफ से जा रही अनुबंधित बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद लोगों ने बस का पीछा किया लेकिन चालक बस लेकर भाग निकला। मौके पर गांववालों की भीड़ जुट गई और घर में कोहराम मच गया। रामध्यान विदेश से कुछ दिन पूर्व घर आए थे। रामध्यान की तीन बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भलुअनी एसओ अश्वनी तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर लिया गया है।