{"_id":"5c153295bdec22571f1efd3f","slug":"31544893077-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस मालिक का हत्यारोपी अजीत राय गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस मालिक का हत्यारोपी अजीत राय गिरफ्तार
विज्ञापन
jail
देवरिया। बस मालिक अनूप राय की हत्या का आरोपी अजीत राय शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम ने पुरवा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई पूर्ण कर उसे जेल भेज दिया गया।
23 नवंबर की रात को बस मालिक अनूप राय की पीटकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। अनूप की पत्नी मधुबाला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रामपुर कारखाना के गौरा गांव के रहने वाले अजीत राय, अश्वनी राय, सन्नी राय, विजय पांडेय और खुर्शीद उर्फ खुशहाल मंसूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सन्नी राय को पुलिस ने कसया ओवरब्रिज के नीचे रागिनी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। खुर्शीद उर्फ खुशहाल ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने अजीत राय और अश्वनी राय पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय ने आरोपी अजीत राय को पुरवा पेट्रोल पंप के पास से शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अजीत राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोट में सरेंडर की तैयारी में सुभाष
अवैध शराब के कारोबार में नाम आने पर इनामी हुए सुभाष चंद्र जायसवाल कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में है। शनिवार को न्यायालय में उसने अर्जी दी है। भटवलिया के रहने वाले सुभाष चंद्र जायसवाल के रुद्रपुर के उसरा बाजार स्थित फ्लोर मिल से पांच दिसंबर को 19 लाख रुपये की शराब बरामद की गई थी। एसपी ने सुभाष पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।