{"_id":"5beb0734bdec226975789af0","slug":"31542129460-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के पैमाने पर खरा उतरने की कोशिश में पुलिस महकमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजी के पैमाने पर खरा उतरने की कोशिश में पुलिस महकमा
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी के उम्मीदों पर खरा उतरेगा पुलिस महकमा
सदर कोतवाली और गौरीबाजार थाने को बनाया जा रहा चकाचक
पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय को भी किया जा रहा दुरुस्त
दो दिवसीय मीटिंग और मुआयना का है कार्यक्रम, तैयारी जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आईजी के मुआयने को लेकर पुलिस महकमे में तैयारी जोरों पर चल रही है। पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, सदर कोतवाली और गौरीबाजार थाने को चकाचक बनाने की तैयारी चल रही है। एसपी और सीओ सिटी ने मंगलवार को सदर कोतवाली व पुलिस लाइन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
आईजी जयनारायण सिंह 15-16 नवंबर को रहेंगे। इस दौरान एक ग्रामीण व शहरी थाने के साथ एसपी कार्यालय का मुआयना करेंगे। इसके लिए प्रस्तावित थाना सदर कोतवाली और गौरीबाजार को बेहतर बनाया जा रहा है। मरम्मत, रंगाई और सफाई का कार्य तेज गति से चल रहा है। मालखाना में रखे गए असलहों की सफाई व अभिलेखों को व्यवस्थित करने में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। थाने के अंदर दीवारों पर लगे हिस्ट्रीशीटरों की सूची भी ठीक कराई जा रही है। मंगलवार को सुबह एसपी एन. कोलांची और सदर सीओ वरुण मिश्र, सदर कोतवाली और पुलिस लाइन पहुंचे। कार्यालयों में टाइल्स लगाने और रंगाई का चल रहे कार्यों को देेखा। पूरे दिन पुलिस कर्मी जेसीबी से कैंपस की सफाई कराने और खड़ी पुरानी गाड़ियों को एक तरफ रखवाने में जुटे रहे। इस कदर पुलिसकर्मी तैयारियों में जुटे हैं, ताकि आईजी के मुआयना में कही से कोई कमी नहीं पकड़ में आए। स्टाइलिश हेयर कटिंग रखने वाले सिपाहियों को बाल छोटा कराने और बीट रजिस्टर मेंटेन करने का निर्देश दिया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि आईजी के मुआयना को लेकर तैयारी चल रही है। पहले दिन मीटिंग और दूसरे दिन मुआयना करेंगे।
---
इनसेट
मजदूरों की कमी से पुलिस की बढ़ी परेशानी
देवरिया। आनन-फानन में एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली और थाने को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। छठ पर्व होने के कारण मजदूर नहीं मिल रहे हैं। पुलिस वाले मजबूरी में दिहाड़ी मजदूरी से अधिक दाम देकर कार्य करा रहे हैं।