फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालात में ट्रक के खलासी की मौत

संदिग्ध हालात में ट्रक के खलासी की मौत

Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ट्रक के खलासी की मौत
Truck
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे पर एक ट्रक के खलासी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह झारखंड प्रांत का रहने वाला था। जिला अस्पताल के सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग के चूर थानाक्षेत्र के वालीगर खाड़ गांव निवासी अरूण प्रजापति (22) एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। ट्रक वहीं के प्रदीप महरा का है। नो इंट्री के चलते ट्रक पुरवां चौराहे पर खड़ा था। शाम के समय उसकी ट्रक में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चालक प्रमोद ने देखा तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही वह फरार हो गया। इधर, जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि संदिग्ध हालात में खलासी अरूण की मौत हुई है। चालक उसे छोड़कर फरार हो गया है। परिवारवालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed