{"_id":"5b6f17924f1c1bdf258b45e5","slug":"31534007186-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जालसाजों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जालसाजों को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
मईल थाने में पकड़े गए दो जालसाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर/मईल। मईल पुलिस ने रामजानकी मार्ग पर पिपराबांध पुल के पास से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक कार और एक बाइक बरामद हुआ है। दोनों जालसाज इनकम टैक्स अधिकारी और आरटीओ बनकर वसूली करते थे। पुलिस ने जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।
मईल एसओ अपने हमराहियों के साथ कुण्डौली तिराहे पर शुक्रवार शाम वाहन चेक कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मईल की तरफ से एक कार और बाइक के साथ दो व्यक्ति जा रहे हैं। जो फर्जी अधिकारी बनकर क्षेत्र में चेकिंग के नाम पर रकम वसूली करते हैं। इस पर एसओ अपने हमराहियों के साथ तुरंत रामजानकी मार्ग पर पिपराबांध पुल के पास पहुंच गए। तब तक दोनों जालसाज गाड़ी लेकर पुलिस को देखकर भागना चाहे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि कार का नंबर किसी बाइक की है और बाइक का नंबर अन्य गाड़ी की है। मईल पुलिस ने जालसाजों के पास से तीन मोबाइल और कुछ कागजात बरामद किया। पकड़े गये जालसाज कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली के धमौली गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार गौतम और आजमगढ़ जिले कोतवाली स्थित विपिन कुमार के रूप में पहचान हुई। इस बाबत एसओ सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों जालसाजों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।