फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शादी का झांसा देकर से तीन साल तक करता रहा शोषण

शादी का झांसा देकर से तीन साल तक करता रहा शोषण

Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर से तीन साल तक करता रहा शोषण
शादी का झांसा देकर से यौन शोषण
विज्ञापन


शादी के लिए युवती को कोर्ट में बुलाकर खुद भाग हो गया
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां नर्स के रूप में काम कर रही युवती को शादी का झांसा देकर सहकर्मी तीन साल तक यौन शोषण करता रहा। दबाव पड़ने पर शादी के लिए तैयार हुआ, लेकिन दुल्हन को कोर्ट में बुलाकर खुद मौके से भाग गया। पीड़िता ने सहकर्मी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गांव के ही एक प्राइवेट चिकित्सालय पर नर्स का काम करती है। युवती को वहीं काम करने वाले लड़के से प्रेम हो गया। युवक खुखुंदू थानाक्षेत्र का रहने वाला है। शादी का झांसा देकर युवक ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। इसके बाद उसका यौन शोषण करने लगा। युवती ने जून महीने में जब शादी करने का दबाव बनाया तो युवक आनाकानी करने लगा। युवती ने अपनी आपबीती मां को बताई। युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और वहां पंचायत बैठ गई। पंचायत के दौरान दबाव पड़ने पर युवक मंदिर में शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन युवती के परिजनों ने पहले कोर्ट मैरिज फिर मंदिर में शादी की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों ने 17 जुलाई को कोर्ट मैरिज करने का फैसला कर लिया। युवती अपने परिवार समेत देवरिया कोर्ट में पहुंच गई, लेकिन शाम होने तक युवक नहीं पहुंचा। युवक ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। बुधवार को युवती के परिजनों समेत थाने पर पहुंची और युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने की तहरीर दी। एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed