फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आगलगी

आगलगी

Sat, 15 Jun 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
आगलगी
आग से दो घरों के सामान जले
विज्ञापन

पिपरा कनक। तमकुही क्षेत्र के मीर बिहार गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगने से इस गांव के ग्यासुद्दीन की झोपड़ी और राजदेव का टिनशेड का घर जल गया। इस आग में दोनों घरों का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई, जिससे अन्य लोगों के घर जलने से बच गए।
चोरों ने उड़ाई दरवाजे पर खड़ी बोलेरो
तमकुुहीराज। शुक्रवार की रात तमकुहीराज में ओवरबिज चौराहे से एक बोलेरो चोरी हो गया। प्रयागराज के तेजपुर निवासी विपेंद्र कुमार ने शनिवार को तरयासुजान थाने में तहरीर देकर बताया कि वह तमकुहीराज में ओवरब्रिज चौराहे के निकट किराए के मकान में रहते हैं। वहीं बोलेरो खड़ी किए थे, जिसे रात में चोर चुरा ले गए। पुलिस इनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


16 वाहनों से 31 सौ जुर्माना वसूला
पडरौना। एसपी राजीव नारायण मिश्र के निर्देश पर शनिवार को यातायात पुलिस ने वाहनों की जांच की। इसमें 16 वाहनों से 3100 रुपये जुर्माना वसूला। टीएसआई परमहंस ने बताया कि यातायात टीम ने 55 वाहनों की आनलाइन चालान किया गया। इसमें 16 वाहनों से 3100 रुपये जुर्माना काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच आज
पडरौना। क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव में चल रहे स्वर्गीय श्री दीपनारायण सिंह कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। यह जानकारी अभिजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच पडरौना और गोरड़िया के बीच खेला जाएगा।

बाइक की टक्कर से भाई-बहन घायल
फाजिलनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। इससे एक बाइक पर सवार भाई-बहन घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़ौली निवासी रोशन शर्मा शनिवार की शाम करीब सात बजे अपनी बहन के साथ फाजिलनगर एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी जोकवां बाजार पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइकसवार भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस मौजूद लोगों के सहयोग से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाई, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed