{"_id":"5a73492c4f1c1baa1b8b4efb","slug":"31517504812-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में भाजपा नेता की मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
शशिकांत मणि की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तेज रफ्तार में जा रही ट्रक की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत हो गई। वह बाइक से स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे कि रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर हादसे के शिकार हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई। बढ़या गांव के रहने वाले शशिकांत मणि त्रिपाठी भाजपा उसरा मंडल में महामंत्री थे। वह बैरियाघाट स्थित एक स्कूल में शिक्षक थे। गुरुवार की सुबह नौ बजे बाइक से स्कूल में पढ़ाने को जा रहे थे। तिवई गांव के पास रुद्रपुर की ओर से जा रही ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। घायल शशिकांत को लोग जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान शशिकांत की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने ट्रक पर पथराव किया।
परिवार के एकमात्र कमाऊ थे शशिकांत
हादसे के शिकार हुए शशिकांत मणि त्रिपाठी परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। भाजपा से राजनीति करने के अलावा वह बैरियाघाट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। काफी मिलनसार होने के कारण सभी लोग उनके कायल थे। उनके मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी शालू का रो रोकर बुरा हाल था। शशिकांत को तीन साल का एक बेटा और छह माह की बेटी है। भाजपा नेता के मौत की खबर सुनते ही नेताओं का जमावड़ा लग गया। भाजपा नेता की मौत पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, मंत्री दिनेश त्रिपाठी, सीपी सिंह, कमलेश सिंह, संगमधर दूबे, मोहन उपाध्याय, संजीव गुप्त, जितेन्द्र गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।