{"_id":"5a54f7bd4f1c1b35338b76ed","slug":"31515517885-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
रूद्रपुर मोड़ के समीप एक दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रुद्रपुर मोड़ पर एक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। इसमें एक युवक झुलस गया। करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। अचानक आगलगी की घटना से दुकानदारों में अफरा-तफरी तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कठिनइया गांव निवासी पवन की रुद्रपुर मोड़ पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार दिन में करीब 10 बजे चूल्हा रिपेयर कर टेस्टिंग के दौरान दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपट देख लोग शोर मचाने लगे। इस बीच दुकान के अंदर रखा भरा सिलिंडर लोग निकालकर फेंकने लगे। इस दौरान दुकानदार पवन झुलस गया। कुछ देर बाद पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार घटना में एक लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। लोगों ने बताया कि दुकान में गैस रिफलिंग का कार्य दुकानदार करता है। मना करने के बाद भी नहीं मानता।