{"_id":"5a5106164f1c1bce6d8b838b","slug":"31515259414-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी पर सिम बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी पर सिम बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। फर्जी आईडी पर सिम बेच रहे एक दुकानदार विजय प्रताप मौर्य को स्वॉट टीम और मुकामी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। सर्विलांस के जरिए पुलिस को मगहरा में फर्जी आईडी पर सिम कार्ड बेचने की भनक मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी की। विजय के पास से एक लैपटॉप, 100 फर्जी आईडी पर एक्टीवेटेड सिम कार्ड, तीन अदद मोबाइल, एक फिंगर स्कैनर्स और 25800 नगद रुपये बरामद हुए है। आरोपी दुकानदार लार का रहने वाला है। पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानेदार मृत्युंजय पाठक ने बताया कि सर्विलांस के जरिए मगहरा चौराहा स्थित मोबाइल दुकानदार की पहचान हुई थी। एसओजी प्रभारी अनिल यादव मगहरा चौराहे पर पहुंचकर मोबाइल के दुकानों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक मोबाइल के दुकान से भारी मात्रा में फर्जी आईडी पर एक्टीवेटेड सिम बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि विजय फर्जी आईडी पर सिमकार्ड एक्टीवेट कर बेचता था। पुलिस ने विजय के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।