फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सरकार को बदनाम कर रहे अफसर

सरकार को बदनाम कर रहे अफसर

Thu, 28 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सरकार को बदनाम कर रहे अफसर
सलेमपुर। भाजपा नेताओं की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें एसपी और वकीलों के बीच चल रहे खींचतान की चर्चा की गई। वक्ताओं ने एसपी को तानाशाह बताया और प्रतिशोध में वकीलों में फर्जी तरीके से केस दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि एसपी राकेश शंकर की तानाशाही रवैया के चलते जिले का माहौल बिगड़ गया है। मामूली बात को लेकर देवरिया तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान समेत दो लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसका विरोध करने पर उनके बेटे सत्यम भी हत्या के प्रयास का मुकदमा पुराने मामले में दर्ज कराया गया। प्रतिशोध में हो रही कार्रवाई से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। अगर एसपी अपने कार्यशैली में सुधार नहीं लाए तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से किया जाएगा। हियुवा नेता अरुण सिंह ने कहा कि वकीलों का संघर्ष जायज है। एसपी फर्जी केस दर्ज करा वकीलों का आवाज दबाना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। एसपी के साथ-साथ डीएम भी इसमें दोषी है। वकीलों पर दर्ज हुआ केस वापस किया जाए। इस दौरान संतोष पटेल, बलबीर सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed