फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दबंगो ने बेरहमी से धारदार हथियार से किया हमला

दबंगो ने बेरहमी से धारदार हथियार से किया हमला

Mon, 11 Sep 2017 07:19 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
दबंगो ने बेरहमी से धारदार हथियार से किया हमला
मेहरौनाघाट (देवरिया)। विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लार थाना के तकिया गांव के रमायन यादव और पड़ोसी गब्बू लाल साहनी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। राजस्व टीम पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर जमीन का सीमांकन कर दिया। आरोप है कि सोमवार की सुबह सात बजे गब्बू लाल साहनी परिजनों को साथ जमीन पर कब्जा के नीयत से दीवार चलवाने की तैयारी करने लगे। रामायन यादव ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। गब्बू लाल पक्ष का एक युवक धारदार हथियार से रामायान पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के रामायन यादव, श्रीकांत, रीना, गिरिजा देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से गब्बूलाल साहनी, बिंदा देवी, जगन्नाथ, रमेश साहनी,पूजा साहनी को चोटें आईं हैं। पुलिस ने रमायन यादव की तहरीर पर गब्बू साहनी, धनेश साहनी, पूजा, पार्वती, बिंदा देवी पर बलवा और मारपीट का का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed