फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 drowmed in saru

सगे भाइयों समेत तीन किशोर सरयू में डूबे

Sun, 02 Jun 2019 11:51 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
3 drowmed in saru
अनुज और पीयूष का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
देवरिया/बरहज। नगर के सरयू घाट पर रविवार की दोपहर स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से दो सगे भाइयों समेत तीन किशोर नदी में डूब गए। घंटों तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। गोताखोरों और मल्लाहों की मदद से पांच घंटे बाद डूबने वाली जगह पर दो के शव बरामद हुए। करीब डेढ़ घंटे बाद तीसरे का भी शव भी मिला। नदी में डूबे दोनों भाई अपनी ननिहाल में आए थे। घटना से घरवालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

रविवार को खोड़ा गांव निवासी सुनील गोंड के घरवाले कड़ाही चढ़ाने बरहज सरयू तट पर आए थे। पास-पड़ोस के लोग भी साथ थे। महिलाएं पूजन कार्य में जुटीं थीं। इसी दौरान सुनील का पुत्र शिवम (16) तथा मगहरा निवासी राजेश मद्धेशिया के पुत्र अनुज (16) और पीयूष (15) नदी में नहाने चले गए। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर लोगों की उन पर नजर पड़ी तो वे नदी की ओर दौड़ पड़े। जब तक उन्हें बाहर निकालने का प्रयास होता, तीनों नदी में समा गए थे। सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर जुट गए। मल्लाहों ने जाल डालकर तलाश शुरू की। पांच घंटे अथक प्रयास के बाद डूबने वाली जगह पर शिवम गोंड़ और पीयूष मद्धेशिया का शव बरामद हुआ। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अनुज का भी शव बरामद हुआ। पीयूष और अनुज गर्मी की छुट्टियों में मां सविता के साथ खोड़ा गांव में नाना बृजराज के घर आए थे। एसओ वीरबहादुर सिंह ने बताया कि नदी से बरामद तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed