फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार घंटे जल में खड़े रहकर किया सत्याग्रह

चार घंटे जल में खड़े रहकर किया सत्याग्रह

Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
चार घंटे जल में खड़े रहकर किया सत्याग्रह
मृतक कमला देवी के मासूम बच्चों के साथ बैठे सामाजिक कार्यकर्ता मोनू तिवारी व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दनउर में दो माह पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश न होने पर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता नोनापार निवासी मोनू तिवारी ने जल सत्याग्रह किया। दनउर पक्का पुल के पास छोटी गंडक नदी में चार घंटे तक खड़े रहकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद को ज्ञापन देकर सत्याग्रह खत्म किया। चेतावनी दी कि अगर 10 दिन में घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्यारों का नहीं पकड़ा जाता तो एसपी के वाहन के सामने जान दे देगा।
विज्ञापन

दनउर निवासी महिला की 16 नवंबर को गांव के बाहर छोटी गंडक नदी के किनारे हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। शुक्रवार को मोनू ने गांव के बाहर छोटी गंडक नदी पर बने पक्का पुल के पास नदी में चार घंटे तक जल सत्याग्रह किया। थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर 10 दिन में घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो वह एसपी की गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर लेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी डीएम, एसपी की होगी। इस दौरान अखिलेश, राम प्रसाद, संजय प्रसाद, शांति देवी, प्यारी देवी, सुनीता, रीता, पप्पू, विपिन, विनीत, सोनू, विशाल, केशव, विकास, कौशल्या, बलिंदर, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed