{"_id":"5bd9dc7fbdec22697c0a8d4a","slug":"21541004415-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो घायल
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो घायल
सदर कोतवाली के बांकी चौराहे पर हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के बांकी चौराहे पर दो बाइक की भिड़ंत में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र का हेलमेट टूट गया था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी उमेश चंद्र तिवारी का 20 वर्षीय बेटा विकास तिवारी बीए का छात्र था। वह किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा था। इसके लिए वह शहर के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ता था। बुधवार की शाम तीन बजे वह बाइक से कोचिंग पढ़ने शहर जा रहा था। उसने हेलमेट पहन रखा था। अभी वह बांकी चौराहे पर पहुंचा था कि सामने से जा रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे दूसरी बाइक चला रहा अमन पांडेय 22 पुत्र प्रेमनारायण पांडेय, रोहिणी पांडेय 45 पत्नी धर्मा पांडेय निवासी पकड़ी पांडेय, मदनपुर के साथ ही विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास का हेलमेट टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां विकास की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिवारवाले उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। चौरीचौरा पहुंचे थे कि उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि विकास का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।