{"_id":"5b9d3796867a557f6b0b8410","slug":"21537030038-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह करा दो वरना तुम्हें भी मार देंगे...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलह करा दो वरना तुम्हें भी मार देंगे...
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सुलह करा दो वरना तुम्हें भी मार देंगे’
सरयां रियाजुद्दीन हत्याकांड का मामला
पिता और हत्यारोपी भाई ने दी धमकी,
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। क्षेत्र के सरयां रियाजुद्दीन हत्याकांड में दो दिन पूर्व हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार की देर रात यहां रह रही महिला के मोबाइल पर फोन कर पिता और हत्यारोपी भाई ने सुलह कर लो वरना तुम्हें भी मार देंगे..। इस अंदाज में धमकी दी है। आरोपी रिश्तेदार द्वारा अपने ही बहन की हत्या कर रियाजुद्दीन के पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात भी कही गई। इस मामले में घटना के बाद यहां रह रही रियाजुद्दीन की रिश्तेदार ने भाई और पिता के खिलाफ तहरीर दी है। भलुअनी थानाक्षेत्र के सोनडीहा की रहने वाली सहाना खातून पत्नी शाबिर अली ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि चार दिन पूर्व सरयां के रहने वाले हमारे ननदोई रियाजुद्दीन की हत्या कर दी गई। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली के परान छपरा के रहने वाले हमारे भाई तनबीर व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया। इसके बाद बौखलाएं हमारे पिता मनीर अंसारी और आरोपी भाई तनबीर ने शुक्रवार देर रात मोबाइल पर फोनकर धमकी दी कि तुम्हारी भी हत्या कर कर दी जाएगी। महिला ने कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पिता और भाई होंगे। सहाना ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा तहरीर मिली है। जांचकर दोषियों के खिलाफ धमकी का केस दर्ज किया जाएगा।