फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुरानी रंजिश में एक पखवारे में तीसरी बार पिटाई

पुरानी रंजिश में एक पखवारे में तीसरी बार पिटाई

Wed, 12 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में एक पखवारे में तीसरी बार पिटाई
फोटो समाचार...
विज्ञापन

----------------

पुरानी रंजिश में हुई पिटाई, जख्मी पहुंचा एसपी ऑफिस
- एक पखवारे में तीसरी बार मनबढ़ों ने की पिटाई
- एसपी ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया
अमर उजाला ब्यूूरो
देवरिया। पुरानी रंजिश में एक शख्स की एक पखवारे में तीसरी बार पिटाई की गई। खून से लथपथ शख्स बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। मामला सदर कोतवाली के सोंदा गांव का है। एसपी एन.कोलांची ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया और सदर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। सदर कोतवाली के सोंदा गांव निवासी संतोष 45 पुत्र नथन का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को भी गांव के लोगों ने उसकी पिटाई की थी। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं थी। बुधवार की दोपहर इसी विवाद में मनबढ़ों ने संतोष की जमकर पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया था। दोपहर बाद वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी एन कोलांची ने जानकारी लेकर उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पिटाई से घायल संतोष का कहना है कि 15 दिन के भीतर मनबढ़ों ने उसकी तीसरी बार पिटाई की है। हर बार कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे मनबढ़ों का मनोबल बढ़ गया है। एसपी एन कोलांची ने कहा कि घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed