{"_id":"5b6888a64f1c1bac7d8b6b68","slug":"21533577382-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के शेल्टर होम पर सरकार को घेरने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया के शेल्टर होम पर सरकार को घेरने की तैयारी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर (देवरिया)। मुजफ्फरपुर कांड की तर्ज पर देवरिया में शेल्टर होम से 18 बालिकाओं के लापता होने और उनसे देह व्यापार कराने की घटना प्रकाश में आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश सरकार को घेरने की विपक्ष ने तैयारी कर ली है।
सोमवार को रुद्रपुर में सपा की बैठक में मां विंध्यवासिनी नारी संरक्षण गृह का मामला छाया रहा। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ मंगलवार को धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी मंगलवार को देवरिया में आंदोलन की कमान संभालेंगे। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी सरकार के चंदे पर चलने वाले शेल्टर होम कानून व्यवस्था की विफलता का स्मारक बन गए हैं, जहां बेटियों की अस्मत तार-तार हो रही है। शेल्टर होम चलाने वाले संचालकों का भाजपा सरकारें भरण-पोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देवरिया कांड के बाद सीएम को त्यागपत्र सौंपकर नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामकेवल यादव और पूर्व चेयरमैन सुुभाष चंद्र मद्देशिया ने कहा कि देवरिया की शर्मनाक घटना को लेकर सपा आंदोलन करेगी। बैठक में अमर सिंह सैथवार, लालजी सिंह, सतीश सिंह, सिकंदर यादव, वशी अहमद, रामआशीष, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।