फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दहेज की रकम पूरा नही देने पर तिलक लौटाया

दहेज की रकम पूरा नही देने पर तिलक लौटाया

Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज की रकम पूरा नही देने पर तिलक लौटाया
दहेज की रकम नहीं देने पर तिलक लौटाया
विज्ञापन


पूरी रात पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात, शादी से इन्कार
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। दहेज की सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए लगातार हो रहे प्रयासों के बावजूद लोगों की मानसिकता नहीं बदल रही। ताजा मामला भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव का है। दहेज की रकम कम देने पर वर पक्ष के लोगों ने तिलक लेकर आए लड़की के घरवालों को लौटा दिया। इससे पहले घंटों तक दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ है, उसे तहरीर का इंतजार है।

देवरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी भटनी थानाक्षेत्र के एक गांव में तय की थी। लोगों की मानें तो लड़का राजस्व विभाग में पदस्थ है। वादे के तहत लड़की वालों को आठ लाख रुपये और बुलेट देने थे। शुक्रवार की रात वह तिलक लेकर वर पक्ष के घर पहुंचे। अतिथियों का खूब स्वागत-सत्कार भी हुआ, लेकिन बाद में लड़की पक्ष ने तिलक में कम रकम देने पर आपत्ति जताते हुए शादी से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के लोग विवाह तक पूरी रकम देने की दलील देते रहे। आधी रात तक पंचायत चलती रही। सूचना पर पहुंचे एक पूर्व विधायक ने भी दोनों पक्ष को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मायूस होकर लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर वापस हो गए। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि पांच लाख में ही शादी तय थी बाद में वर पक्ष के लोग आठ लाख रुपये मांगने लगे। इस बाबत प्रभारी एसओ सुरेश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed