{"_id":"5c4606cfbdec2273a67c92f9","slug":"201548093135-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी शम्भू की गदिरफ्तारी से खुल सकता है हत्या का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी शम्भू की गदिरफ्तारी से खुल सकता है हत्या का राज
विज्ञापन
बलिया का हिस्ट्रीशीटर उदयनारायण हत्याकांड
अमर उजाला ब्यूरो
मईल (देवरिया)। बलिया के हिस्ट्रीशीटर उदयनारायण की हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
भागलपुर देसी शराब की दुकान से कुछ दूरी पर बलिया के हिस्ट्रीशीटर उदयनारायण की गला रेतकर हत्या के बाद सड़क के किनारे शव फेंक कर बदमाश फरार हो गए थे। उदयनारायण की पत्नी पुष्पा देवी ने उभांव थाना क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एन. कोलांचि ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में मईल पुलिस ने दो आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी शंभू सिंह फरार है।
बताते हैं कि शंभू सिंह के भाई पारस सिंह और उदयनारायण एक-दूसरे के जिगरी दोस्त थे। वर्चस्व के लिए दोनों में विवाद हो गया। 1990 में पारस सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें उदयनारायण मुख्य आरोपी था। उदय नारायण की पत्नी पुष्पा देवी के अनुसार उसी रंजिश में उनके पति की हत्या की गई है। दो आरोपी प्रद्युम्न, उसके भाई देवेंद्र को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया। तीसरे आरोपी चचेरे भाई शंभू सिंह की तलाश जारी है। इस बाबत एसओ शुभनारायण दुबे ने बताया कि कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।