फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवती से गैंगरेप का प्रयास, इंस्पेक्टर ने भगाया

युवती से गैंगरेप का प्रयास, इंस्पेक्टर ने भगाया

Wed, 23 May 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
युवती से गैंगरेप का प्रयास, इंस्पेक्टर ने भगाया
rape
देवरिया। पांच युवकों ने मिलकर एक युवती से गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिया। युवती चिल्लाते हुए घर की तरफ भागी तो मनबढ़ दौड़ाते हुए घर में घुस गए। किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया। मनबढ़ों की पिटाई से घायल सदमे में आई युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर ने भगा दिया। पीड़ित की मां ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित युवती (20 वर्ष) की मां ने कहा कि 21 मई की शाम साढ़े चार बजे उसकी बेटी बाग की रखवाली कर रही थी। उसी दौरान गांव के पांच युवक उससे छेड़खानी करने लगे और उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की चिल्लाते हुए भागने लगी। भागकर वह घर पहुंची तो मनबढ़ों ने घर में घुसकर बदसलूकी की। मना करने पर पीड़ित की बहन और मां को भी पीटा। जब तक गांव के लोग जुटते मनबढ़ युवक भाग गए। सदमे में आई युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की मां का कहना है कि शिकायत लेकर वह रामपुर कारखाना थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने डांटकर भगा दिया। उसने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी रोहन पी कनय ने रामपुर कारखाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed