फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऑनलाइन फ्राड करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

ऑनलाइन फ्राड करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्राड करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
साइबर आनलाई फ्राड करने वाला अदित्य गोड पुलिस के हत्थे चढ। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ऑनलाइन फ्राड में शामिल साइबर अपराधी और उसकी प्रेमिका को तरकुलवा पुलिस गिरफ्तार की है। प्रेमिका कक्षा नौवीं की छात्रा है। प्रेमिका के पिता के खाते से ही 38500 रुपये की निकासी हुई थी। इन रुपये को खर्च करने में आरोपी युवक ने पेटीएम का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि तरकुलवा के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की थी कि उनके खाते से अज्ञात लोगों ने 38500 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली है। तरकुलवा पुलिस ने धोखाधड़ी के साथ ही आईटी एक्ट में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार को साइबर क्राइम सेल के प्रभारी आलोक सोनी, ईगल टीम के प्रभारी एसआई विनोद यादव हमराहियों के साथ तरकुलवा चौराहे पर मौजूद थे। उसी दौरान तरकुलवा थाने के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय भी हमराहियों के साथ पहुंच गए। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ऑनलाइन फ्राड करने वाला युवक कंचनपुर तिराहे पर पहुंचा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य गोंड निवासी जिगनी बाजार, करजहा, भटनी बताया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में 12वीं का छात्र हैं। उसी कॉलेज की नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा से एक साल से उसका प्रेम संबंध है। मोबाइल पर दोनों के बीच घंटों बातचीत होती थी। प्रेमिका ने ही अपने पिता का एटीएम नंबर, कोड नंबर और ओटीपी चुरा कर दी थी। आदित्य ने बताया कि इस रुपये को पेटीएम में डाल लिया और पिता के साथ दोस्तों के बैंक खाते में भेज दिया। बताया कि इन रुपयों का उपयोग रेल टिकट और मोबाइल रिचार्ज में करता था। साथ ही दुकानदारों से कैश भी ले लेता था। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि प्रेमिका को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आदित्य गोंड के पिता कृषि विभाग में कर्मचारी हैं। उनको भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed