फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फर्जी मार्केटिंग इंस्पेंक्टर को दुकानदारों ने पकड़ा

फर्जी मार्केटिंग इंस्पेंक्टर को दुकानदारों ने पकड़ा

Wed, 20 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मार्केटिंग इंस्पेंक्टर को दुकानदारों ने पकड़ा
फर्जी इंस्पेक्टर बन वसुली करने वाले को पकड़ कर कोतवाली ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। दुकानों के लाइसेंस जांच कर धन उगाही कर रहे एक फर्जी मार्केटिंग इंस्पेक्टर को दुकानदारों ने कोआपरेटिव चौराहे पर पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस कोतवाली ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक लार थाने के किसी गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रवण कुमार नामक एक युवक खुद को मार्केटिंग इंस्पेक्टर बताकर कोआपरेटिव चौराहे के आसपास की दुकानों का लाइसेंस चेक कर रहा था। जनरल स्टोर, मेडिकल स्टोर समेत हर दुकान पर वह पहुंच रहा था। इस पर कुछ दुकानदारों को शक हुआ। दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। सूचना पर टीएसआई रामवृक्ष यादव और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवक से पूछताछ की गई। उसके पास एक आई-कार्ड मिला है। उस पर नाम श्रवण कुमार और पद बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर लिखा है, नीचे डोकलैंड लिखा है। पिछले हिस्से पर नई दिल्ली का पता लिखा गया है। वह जिस बाइक से आया था, उस पर पुलिस लिखा है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed