{"_id":"5c3cc3f4bdec2273923c0c02","slug":"191547486196-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का गुस्सा थाने पर उतारा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का गुस्सा थाने पर उतारा, तोड़फोड़
विज्ञापन
लार में सड़क जाम के दौरान आक्रोशित लोगों को समझाते डीएम व एसपी
- फोटो : अमर उजाला
लार (देवरिया)। मटियरा जगदीश के ग्राम प्रधान सुनील यादव की हत्या के बाद दूसरे दिन गुस्साए लोगों ने जमकर उपद्रव किया। ग्रामीणों ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की। अंतिम संस्कार रोककर सलेमपुर-लार मार्ग चार घंटे तक जाम कर दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे डीएम-एसपी ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को मनाया।
सपा नेता और युवा प्रधान सुनील यादव को रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। देर रात पहुंचे एसपी ने लोगों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात को ही डीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, सुबह सात बजे सैकड़ों की संख्या महिलाओं-पुरुषों ने थाना घेर लिया। उन्होंने शव लेकर आ रही एंबुलेंस को रोक लिया और जाम कर दिया। वे पुलिस के खिलाफ नारेे लगा रहे थे। मामला बढ़ता देखकर कई थानों की पुलिस और पीएसी बुला ली गई। ग्रामीण डीएम-एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। 11 बजे तक जब दोनों अफसर नहीं पहुंचे तो एसडीएम शशिभूषण और सीओ शितांशु यादव को धकेलते हुए महिलाएं थाने में घुस गईं। उन्होंने गमला, बेंच, कुर्सी और अन्य सामान तोड़ दिए। जब डीएम अमित किशोर और एसपी एन. कोलांचि वहां पहुंचे तो उनका भी घेराव हुआ। रास्ता बदलकर दोनों अफसरों को थाने तक पैदल जाना पड़ा। डीएम ने प्रधान की पत्नी सीमा से बात की। सपा नेताओं ने 50 लाख रुपये मुआवजा, नौकरी समेत पांच सूत्री मांगपत्र उन्हें सौंपा। डीएम ने नियमानुसार सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद 12.30 बजे जाम खत्म हुआ।