फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बेकाबू स्कार्पियो ने नौ श्रद्धालुओं को रौंदा, एक की मौत

बेकाबू स्कार्पियो ने नौ श्रद्धालुओं को रौंदा, एक की मौत

Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू स्कार्पियो ने नौ श्रद्धालुओं को रौंदा, एक की मौत
स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग रही बेकाबू स्कार्पियो ने बुधवार की सुबह पगरा परसिया गांव के पास छठ पूजा के लिए जुटे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के वक्त सुबह साढ़े छह बजे लोग अर्घ्य देने के लिए घाट किनारे जुटे हुए थे। उधर, बाइक सवार को पिता-पुत्री को भी चोट आई है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है, चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पगरा परसिया गांव के बाहर सड़क किनारे ही छठ घाट है। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच करीब 6.15 बजे उधर से गुजर रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। दुर्घटना से घाट पर भगदड़ मच गई। इसी बीच चालक और इसमें सवार लोग वाहन छोड़कर भाग गए। हादसे में पगरा परसिया गांव निवासी रामप्रसाद (55) की मौके पर मौत हो गई। वहीं इनका बेटा संजीव 21, रवींद्र 22, समरपाल चौरसिया 30, दीपक चौरसिया 18, सतीश मिश्रा 18, पंकज तिवारी 20, शैलेंद्र 19, रामपुर थाना क्षेत्र के लाहीपार गांव निवासी कुंदन यादव घायल हो गए। छठ घाट पर दुर्घटना से पूर्व स्कार्पियो चालक ने महुआनी चौराहे पर बघौचघाट थानाक्षेत्र के रामनगर गांव निवासी बाइक सवार आनंद शाही और इनकी बेटी सुनीता को भी टक्कर मारी थी। इसी हादसे के बाद वह भाग रहा था। समर पाल चौरसिया और दीपक चौरसिया को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



महुआनी चौराहे पर दुकान चलाकर भरण पोषण
रामप्रसाद महुआनी चौराहा पर पुराना बोरा खरीदकर मरम्मत कराकर बेचने का कार्य करता है। छठ पर्व पर इसके घर कोसी भरा जा रहा था। पूरा परिवार छठ घाट पर सुबह पहुंचा था। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे दिया गया था। सभी लोग वहां से घर के लिए निकल रहे थे, लेकिन चंद मिनट में मंगल गीतों से गूंज रहे छठ घाट पर चीख पुकार मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले हादसे के बाद संतुलन खो बैठा चालक
स्कार्पियो सवार किसी बीमार व्यक्ति को लेकर देवरिया आ रहा था। पहली दुर्घटना महुआनी चौराहा और दूसरी दुर्घटना पगरा परसिया छठ घाट पर हुई। लोगों की मानें तो पहली दुर्घटना होने के बाद चालक घबरा गया और तेज गति से वाहन लेकर भाग रहा था। अचानक सड़क के किनारे छठ घाट पर भीड़ होने की वजह से वह अपना संतुलन खो बैठा और कई लोगों को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed