{"_id":"5bd9dc82bdec22696720df6f","slug":"191541004418-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-बहू की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमीना खातून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम के पास बुधवार सुबह शौच के लिए गईं सास-बहू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनके घर में शौचालय नहीं था।
भाटपाररानी नगर के वार्ड नंबर 7 मस्जिद रोड निवासी शहजाद सब्जी बेचता है। उसकी पत्नी अमीना खातून (60) और भतीजे बकरीदन की पत्नी कमरजहां (40) सुबह साढ़े पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुराने मालगोदाम के पास दोनों रेलवे ट्रैक पर बैठी थीं। इसी दौरान दिल्ली से दरभंगा जा रही डाउन सुपरफास्ट एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों ने भागने की कोशिश की, तब तक दूसरे ट्रैक पर भी मालगाड़ी आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और क्षत-विक्षत शव एकत्रित कर अंतिम संस्कार कर दिया। बकरीदन पल्लेदारी का काम करता है। बताते हैं कि दोनों के घरों में शौचालय नहीं था। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। जीआरपी थाना भटनी के प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें 10 बजे सूचना मिली थी। परिजनों ने बिना बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।