फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला, गंभीर

स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला, गंभीर

Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला, गंभीर
स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन

- रामपुर चौराहे के पास की है घटना, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। हाटा मार्ग पर रामपुर चौराहे के समीप शनिवार की शाम स्कूली बच्चों को बस से उतार कर वापस लौट रहे बस चालक को पहले से घात लगाए दबंगों ने चाकूओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया। घायल बस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद जिला चिकित्सालय देवरिया में भर्ती कराया गया है। घायल बस चालक गौरी बाजार नगर पंचायत के सभासद का भाई बताया जा रहा है। घटना के संदर्भ में स्थानीय गंगोत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मी चरण बरनवाल ने आधे दर्जन से अधिक लोगों सहित कई अज्ञात के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।

ग्राम उसरी बुजुर्ग निवासी सरोज सिंह गौरी बाजार कस्बे के वार्ड संख्या छह में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। उनका एक लड़का रत्नाकर सिंह नगर पंचायत में सभासद है। जबकि, उनका सबसे छोटा लड़का 25 वर्षीय पवन सिंह बगल के गंगोत्री विद्यालय में स्कूल का बस चलाता है। शाम को तीन बजे के आसपास वह हाटा रोड पर स्कूली बच्चों को बस से उतार कर वापस लौट रहा था। इसी बीच रामपुर चौराहे के दुर्गा मंदिर के समीप पहले से घात लगाए एक दर्जन से अधिक बाइक सवार बदमाशों ने स्कूली बस को ओवरटेक कर रोक लिया तथा लाठी-डंडे, राड व चाकूओं से हमला बोल दिया। जिससे पवन सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में राहगीरों एवं परिजनों ने सीएससी गौरी बाजार पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की वजह स्पष्ट रूप से पता नहीं चली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जन्माष्टमी पर्व पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई थी। इसी के प्रतिशोध में यह घटना हुई है। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीरमिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed