फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गिरिजा-मोहन ने जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र

गिरिजा-मोहन ने जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र

Tue, 04 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
गिरिजा-मोहन ने जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र
Deoria Shelter Home
देवरिया। देवरिया बालिका गृह कांड की मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी ने जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। गिरिजा की अर्जी पर बुधवार को और मोहन त्रिपाठी की अर्जी पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पांच अगस्त की रात को तत्कालीन एसपी रोहन पी कनय ने स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह पर छापा मारकर 23 लड़कियों को बरामद किया था। उस दौरान 18 लड़कियों के गायब होने की बात कही गई थी। एसपी ने बालिका गृह की संचालिका और मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। छह अगस्त को दोनों जेल भेज दिए गए। इस मामले की जांच एसआईटी 10 अगस्त से कर रही है। मंगलवार को गिरिजा और मोहन त्रिपाठी ने जमानत के लिए अर्जी दी। गिरिजा की अर्जी पर सीजेएम न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं, मोहन त्रिपाठी की अर्जी पॉक्सो कोर्ट भेज दी गई है, जहां 11 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed