{"_id":"5adf671e4f1c1b57098b651b","slug":"191524590366-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप में बैठी महिला का जेवर से भरा बैग गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप में बैठी महिला का जेवर से भरा बैग गायब
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मायके से ससुराल लौट रही एक महिला का गहनों से भरा बैग रास्ते में चोरी हो गया। देवरिया में उतरने पर उसे जानकारी हुई तो होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के रत्नेश की पत्नी सुमन का मायका कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के किसी गांव में है। कुछ दिन पहले वह मायके गई हुई थी। मंगलवार शाम को वह कसया पहुंची। वहां से जीप में सवार होकर देर शाम को देवरिया आईं। सुमन के अनुसार चालक ने बैग जीप के ऊपर रख दिया था। देवरिया में उतरी तो बैग गायब था। चालक से पूछने पर कुछ भी नहीं बता पा रहा है। सुमन का कहना है कि बैग में उसके पाजेब, अंगूठी, चेन, झुमका, कील समेत दो लाख रुपये कीमत के गहने थे। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जीप चालक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।