{"_id":"5a5106124f1c1b0b788b6d0b","slug":"191515259410-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में ठंड लगने से तीन लोगों की मौत
Sat, 06 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला अपने बच्चे को ठंड से बचाने के लिए पूरा जतन किए हुए थी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले में अलग-अलग जगहों पर ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली के बाकी फुलवरिया के बुट्टन यादव 45 पुत्र रामअवध की तबीयत खराब थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, यहां उसकी मौत हो गई। परिवारवालों का कहना था कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। वहीं बघौचघाट के हरखौली के चंद्रिका यादव (59) वर्ष की भी मौत हो गई। इनके शव का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिवारवालों के लोगों ने ठंड लगने से मौत की बात कही है। वही, दूसरी ओर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर गांव के सीताराम राजभर की ठंड से मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह सेमरा घुसरी गांव में मजदूरी करने गया था। देर शाम मजदूरी कर घर के लिए निकला। बर्फीली हवा के चलते उसे ठंड लग गई। सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने शनिवार की सुबह उसका अंतिम संस्कार किया। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने तहसील प्रशासन को पत्र देकर आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।