{"_id":"5a5105234f1c1bd1408b50a9","slug":"191515259171-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कूदी महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कूदी महिला की मौत
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर घायल हुई महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर बाद की है। मृतक महिला अपनी बहन को इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल जा रही थी।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के पड़री बाजार की तैरूननिशा (28) पत्नी मंसूर का मायका भटनी कस्बा में है। शनिवार की दोपहर वह बहन शबनम (20) को इंजेक्शन लगवाने के लिए देवरिया जिला अस्पताल जा रही थी। भटनी रेलवे स्टेशन पर दोनों बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में सवार हो गईं। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन धीमी हुई थी कि तैरूननिशा उतरने लगी। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गई। इसकी वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर बहन शबनम चिल्लाई। जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घायल तैरूननिशा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इधर परिवारवालों को जैसे ही सूचना मिली, कोहराम मच गया। ससुराल और मायके के लोग रोते हुए जिला अस्पताल पहुंचे।