{"_id":"5a412f874f1c1b3c3d8bfe09","slug":"191514221447-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंदन फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। चचेरे भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ कर घर जा रहा एक बाइक सवार छात्र सोमवार सुबह अज्ञात पिकअप की चपेट में आ गया। आस पास के लोग उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फतेहपुर धुसी निवासी मदन शर्मा का इकलौता बेटा चंदन शर्मा सोमवार सुबह बाइक से चचेरे भाई अमर शर्मा को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। अमर को छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। भाई को छोड़कर वह घर लौट रहा था। अभी वह रामपुर खुरहुरिया गांव के सामने पहुंचा था कि एक अज्ञात पिकअप के चपेट में आ गया। आस-पास के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मां मंदोदरी देवी, पिता, बाबा, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
इनसेट
..और बुझ गया घर का चिराग
भटनी। मदन शर्मा का बेटा चंदन घर का एकलौता संतान था। वह दो बहन काजल और खुशी से बड़ा था। सोमवार को हुए दुर्घटना में उसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। उसकी मौत पर पूरे गांव के लोग दु:खी हैं। किसी के घर दोपहर तक चूल्हा नहीं जला था। ग्रामीणों ने बताया कि वह बहुत मिलनसार और हंसमुख था। चंदन बैकुंठपुर के एक पब्लिक स्कूल का छात्र था।
इनसेट में
हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
भटनी। प्रशासन के बार-बार सख्ती के बाद भी लोग हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। चंदन के सिर में गहरी चोट लगी थी। शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट नहीं था। लोगों ने बताया कि अगर वह हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
इनसेट में
चचेरे भाई को सूचना दे हो गया बेहोश
भटनी। चंदन को जब अज्ञात वाहन से ठोकर लगी तो उसने इसकी जानकारी चचेरे भाई अमर को फोन पर दी और बेहोश हो गया। अमर जिस ट्रेन में बैठा था वह स्टेशन से चल पड़ी थी। ऐसे में वह ट्रेन से कूद कर भाई के पास पहुंचा। ट्रेन से कूदने पर उसे चोट भी लगी है।