फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालत में विवाहिता की झुलसने से मौत

संदिग्ध हालत में विवाहिता की झुलसने से मौत

Mon, 11 Sep 2017 06:31 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता की झुलसने से मौत
गौरीबाजार (देवरिया)। कतौरा गांव में एक विवाहिता की सोमवार की सुबह संदिग्ध हालत में झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के हाटा थाना के सिकटिया गांव की रहने वाली 28 वर्षीय सुधा देवी की शादी कतौरा गांव के राजू मद्घेशिया से 2012 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति कर्नाटक में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। कुछ माह पहले वह घर आया था। सुधा सास इंद्रावती देवी के साथ ससुराल में रहती थी। सुबह करीब नौ बजे उसकी जली हुई लाश मकान के छत पर पाई गई। यह खबर पाकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। चौकीदार ने स्थानीय थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानेदार जेपी यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सुधा के पिता राजेंद्र मद्घेशिया ने बेटी के जलकर मरने की सूचना देर शाम को थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed