{"_id":"5946722a4f1c1b3c4f8b45cd","slug":"191497788970-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से किसान की मौत, पत्नी गंभीर
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। खेत में मूंगफली की बुआई कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया। पति को तड़पता देख बचाव में दौड़ी पत्नी भी करंट की जद में आ गई। किसान की मौके पर मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव के लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शव को कब्जे में लेने गई पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली, बढ़या बुजुर्ग गांव के पटवारी टोला निवासी रामबहादुर चौहान उर्फ बाढू़ के खेत में ऊपर से बिजली का तार गया है। हाई टेंशन तार काफी नीचे है। किसान ने तार सही कराने के लिए बिजली विभाग में शिकायत भी कर रखी थी। आरोप है कि अफसरों ने राम बहादुर की शिकायत को अनसुना कर दिया। रविवार की सुबह रामबहादुर, पत्नी गंगाजली के साथ खेत में मूंगफली की बुआई कर रहे थे। अचानक वह तार के चपेट में आ गया। गंगाजली बचाने के लिए दौड़ी और उसने करंट से राम बहादुर को अगल करने की कोशिश की। वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तब तक रामबहादुर की मौत हो चुकी थी। महिला जमीन पर तड़प रही थी। हादसे की सूचना बिजली विभाग को दी गई। गंगाजली को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बिजली विभाग के खिलाफ गांव के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि किसान के परिजनों को डीएम, एसडीएम आर्थिक मदद दें। करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार ने लोगों को समझा कर गुस्सा शांत कराया।