फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सफाई के नाम दो लाख के गहने ले उड़े जालसाज

सफाई के नाम दो लाख के गहने ले उड़े जालसाज

Fri, 10 May 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सफाई के नाम दो लाख के गहने ले उड़े जालसाज
पॉलिश के नाम दो लाख के गहने ले उड़े जालसाज
विज्ञापन

- गौरीबाजार के इंदूपुर गांव की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के इंदूपुर गांव में बाइक सवार दो ठगों ने शुक्रवार को पॉलिश करने का झांसा देकर महिला के दो लाख के आभूषण ले उड़े। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

इंदूपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को दो युवक बाइक से गांव में घूमकर क्लीनर कंपनी का प्रचार कर रहे थे। वह उनके भी घर पहुंचे। घर में उनकी पत्नी साक्षी सिंह अकेली थी। उसे झांसे में लेकर पहले उन्होंने एक सोने का आभूषण साफ करके दिखाया। बाद में जब साक्षी ने करीब दो लाख रुपये कीमत के मंगलसूत्र व पांच सोने की अंगूठी साफ करने के लिए दिए तो ठगों ने सोने के आभूषणों को एक टिफिन में रख क्लीनर डालकर उसे 2 मिनट तक चूल्हे पर गर्म करने को कहा। थोड़ी देर बाद पत्नी जब टिफिन लेकर वापस लौटी तो दोनों बाइक सवार चंपत हो चुके थे और टिफिन में कुछ नहीं था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed