{"_id":"5c9cfaeebdec2214074bfe5b","slug":"181553791726-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मुर्दे का शांतिभंग में चलान के बाद पुलिस से मांगा जबाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने मुर्दे का शांतिभंग में चलान के बाद पुलिस से मांगा जबाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्दे को शांतिभंग में पाबंद करने पर एसडीएम सख्त
फॉलोअप
खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, नोटिस जारी कर सूची दुरुस्त करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। बुधवार को मुर्दे से भी पुलिस को शांतिभंग का खतरा... शीर्षक से अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम संजीव कुमार यादव ने कोतवाली पुलिस से जवाब मांगा हैं। पुरानी लिस्ट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।
कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव के पूर्व प्रधानपति जितेंद्र शर्मा के नाम से परिजनों को नोटिस भेजी थी। नोटिस में जितेंद्र को नौ अप्रैल तक एसडीएम के सामने पेश होकर बंधपत्र भरने की मोहलत दी गई है। करीब एक वर्ष पहले मृत हो चुके पूर्व प्रधान के नाम की नोटिस मिलते ही परिवार के लोग परेशान हो गए। घर वालों ने एसडीएम से मुलाकात कर गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कोतवाली पुलिस से जवाब मांगा है कि एक वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति का चालान कैसे किया गया? इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को लिस्ट ठीक करने का निर्देश दिया है। मृतक व बाहर रहने वाले लोगों के नाम में संशोधन होगा।