{"_id":"5c8d3471bdec22146230833e","slug":"181552757873-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष और सपा नेता तेज प्रताप जायसवाल ने गौरीबाजार के मठिया माफी चौराहे पर व्यापारी योगेश जायसवाल की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने हत्यारों को 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि योगेश ने रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। इसी का नतीजा है कि आज योगेश की जान चली गई। उन्होंने कहा कि बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले की सभी दुकानें बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। मठिया माफी में बेकरी व्यवसायी की हत्या के लिए लोग पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों पर कार्रवाई की होती तो योगेश की हत्या नहीं होती। योगेश ने छह दिन पहले ही रंगदारी मांगने का नामजद केस दर्ज कराया था। बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाए मौन साधे रही। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इसका नतीजा शनिवार की शाम दुकान पर चढ़कर व्यापारी की हत्या के रुप में सामने था। घटना के बाद लोगों में पुलिस के प्रति कड़ा आक्रोश था। यही कारण था कि देर रात तक थाने की पुलिस मौके पर पहुंचने से कतराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।