फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवती की हत्या, खेत में मिला शव

युवती की हत्या, खेत में मिला शव

Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या, खेत में मिला शव
युवती की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने की शिनाख्त की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। कंचनपुर-सिरसिया गोठा मार्ग पर गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रविवार की दोपहर बाद किसान अपने गन्ने के खेत में गया था। यहां युवती का शव देखकर उसने राहगीरों को सूचना दी। शव को देखकर लग रहा था कि हत्या कर उसे यहां फेंका गया है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने युवती के पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर एसपी एन. कोलांचि, सीओ सिटी वरुण मिश्र ने पहुंच कर जांच की। थानाध्यक्ष को घटना को जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी ने बताया कि युवती के गले पर रस्सी के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed