फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चंद्रशेखर और मृत्युंजय पर 50-50 हजार रुपये इनाम

चंद्रशेखर और मृत्युंजय पर 50-50 हजार रुपये इनाम

Sat, 19 Jan 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर और मृत्युंजय पर 50-50 हजार रुपये इनाम
चंद्रशेखर और मृत्युंजय पर 50-50 हजार इनाम
विज्ञापन


एसपी के पत्र पर आईजी ने बढ़ाई इनाम की धनराशि
चार जनवरी को सराफा रोशन को गोली मारकर हुई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सराफा व्यापारी लूटकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों पर आईजी ने इनाम की धनराशि बढ़ा दी है। अब दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया है। कोतवाली पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। चार जनवरी की शाम को आर्य समाज गली में सराफ रोशन वर्मा को गोली मारकर बदमाशों ने गहना और पिस्टल लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया। इस मामले में मेहड़ा पुरवां का रहने वाला बदमाश चंद्रशेखर यादव और बगहां मठिया गांव का रहने वाला बदमाश मृत्युंजय सिंह फरार चल रहे हैं। एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम की धनराशि बढ़ाने के लिए एसपी ने आईजी गोरखपुर को पत्र लिखा था। आईजी ने फरार चल रहे दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम बढ़ा दिया है। अब दोनों पर 50-50 हजार रुपये इनाम हो गया है। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि फरार चल रहे दोनों बदमाशों पर अब 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed