{"_id":"5babb9f2867a557ff306dc4b","slug":"181537980914-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक समेत चार पर केस दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सोमनाथ मंदिर के पास सोमवार की सुबह ड्रेस सप्लायर पर गोली चलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित मारकंडेय गिरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात की। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोमनाथ मंदिर के पुजारी भोला गिरी के बेटे मारकंडेय गिरी परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस की सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर कारखाना के एक प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने ड्रेस की सप्लाई दी थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक कमीशन मांग रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह मारकंडेय गिरी को लक्ष्य कर गोली चला दी थी। संयोग ही रहा कि गोली उसे नहीं लगी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सोमवार की रात को दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की गई। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर देर रात कोतवाली पुलिस ने कृष्ण प्रताप यादव, टुनटुन पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि नामजद आरोपियों के साथ ही अज्ञात की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।