फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गेस्ट हाउस से जनरेटर और बैटरी चोरी

गेस्ट हाउस से जनरेटर और बैटरी चोरी

Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गेस्ट हाउस से जनरेटर और बैटरी चोरी
रुद्रपुर। तहसील परिसर में लोक निर्माण विभाग के एसी गेस्ट हाउस से जेनरेटर और बैटरी चोरी हो गई। बुधवार की रात चोरों ने गेस्ट हाउस का ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया। सुबह चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में चोरी की सनसनीखेज घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गेस्ट हाउस में शहर और क्षेत्र के चर्चित लोगों का उठना-बैठना होता है। चौकीदार के अनुसार वह देर रात गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर सभी गेट में ताला लगाकर आवास में सोने चला गया। सुबह उठकर जब वह सफाई करने पहुंचा तो गेस्ट हाउस का ताला टूटा देख दंग रह गया। अंदर एक सूट के अंदर के इन्वर्टर की बैटरी खोलकर चोर उठा ले गए थे। गेस्ट हाउस से जेनरेटर भी गायब था। उसने घटना की सूचना लिखित तहरीर से पुलिस को दी है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि चोरी की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed