फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र पर केस

विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र पर केस

Tue, 14 May 2019 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र पर केस
विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र पर केस
विज्ञापन


गौरीबाजार के बसंतपुर गांव का रहने वाला था किसान बेचू
सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली से साइकिल लड़ने के बाद हुआ था विवाद
बेचू के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/गौरीबाजार। ट्रैक्टर-ट्राली से साइकिल में ठोकर लगने के बाद हुए विवाद में एक की जान चली गई। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे के बाद हुई। मंगलवार की सुबह घायल ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
थानाक्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी बेचू यादव 45 किसान थे। सोमवार को किसी काम से वकीलगंज चौराहे पर गए थे। लौटने में उन्हें विलंब हो गया था। रात साढ़े आठ बजे के बाद गांव के पास मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी साइकिल में ठोकर लग गई, इससे वह गिर गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक और उसके बेटे ने उसे जोर से धक्का दे दिया। इससे बेचू के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिवारवाले उन्हें सीएचसी गौरीबाजार ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बैतालपुर के पास पहुंचने पर बेचू की मौत हो गई। बेचू के भाई अर्जुन यादव ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक महेंद्र सिंह और उनके बेटे राजू सिंह निवासी बभनौली मठ पुरुषोत्तम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी घर का ताला बंद कर परिवार सहित भाग गए हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन



बेटी की डोली उठने के 24 घंटे में उठी पिता की अर्थी
देवरिया। गौरीबाजार के बसंतपुर गांव के बेचू यादव पर प्रकृति भी बेरहम रही है। बेटी की डोली उठने के 24 घंटे में ही पिता की अर्थी उठ गई। पिता की मौत की सूचना शादी के जोड़े में पहुंची बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई नियति को कोस रहा था। बेचू और उर्मिला को सात बेटियां हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जीविका चला रहे बेचू यादव ने बड़ी बेटी दुर्गा, दूसरी बेटी बिंदू की शादी कुछ साल पहले कर दिया था। तीसरी बेटी पूजा की शादी छह मई को कुशीनगर जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव में हुई। 13 तारीख यानी सोमवार को पूजा की विदाई थी। पिता बेचू ने अपनी बेटी को हंसी-खुशी विदा कर दिया। उन्हें क्या पता था कि अब चार बेटियों के हाथ वह पीले नहीं कर पाएंगे। शाम के समय वकीलगंज चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गए थे। लौटते समय गांव के पास ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से साइकिल में ठोकर लगने के बाद हुए विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। पत्नी उर्मिला रोते हुए कह रही थीं कि अब चार बेटियां किसके सहारे रहेंगी। गुंजा, सपना, सोनी और सलोनी की पढ़ाई-लिखाई और शादी करने की जिम्मेदारी उन पर आ गई है। गांव की महिलाएं उनको ढांढस बंधाने में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed