फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवाहिता के शव को ससुर ने दी मुखाग्नि

विवाहिता के शव को ससुर ने दी मुखाग्नि

Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के शव को ससुर ने दी मुखाग्नि
फॉलोअप...
विज्ञापन

---
गांव में हुआ अंतिम संस्कार, ससुर ने दी मुखाग्नि
छितौनी गांव में देवर ने कुल्हाड़ी से मारकर की थी भाभी की हत्या
पुलिस हिरासत में चल रहा आरोपी का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। कुल्हाड़ी से मारकर भाभी की हत्या करने के बाद बहन और खुद को घायल करने वाले युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव घर पहुंचने पर गांव के बाहर खेत में ही मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। ससुर राजेंद्र यादव ने मुखाग्नि दी। सूचना मिलने के बाद दुबई में रह रहा पति भी घर के लिए रवाना हो गया है।

बनकटा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार की रात देवर मुकेश यादव ने कमरे में सो रही भाभी ज्योति यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। बीच बचाव करने पहुंची बहन गुड़िया को भी जख्मी किया। इसके बाद खुद को चोटिल कर लिया। गुड़िया को मंगलवार को उपचार के बाद ही छुट्टी मिल गई थी, जबकि मुकेश अब भी अस्पताल में है। इस मामले में पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर देवर समेत सास, ससुर, ननद पर दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर बुधवार को गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार किया गया। पति की अनुपस्थिति में ससुर राजेंद्र यादव ने ही मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मुकेश का पुलिस हिरासत में उपचार चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed