फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बदला लेने के लिए की थी पंकज की हत्या

बदला लेने के लिए की थी पंकज की हत्या

Mon, 22 Apr 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
बदला लेने के लिए की थी पंकज की हत्या
हत्या
देवरिया। गोविंदपुर निवासी पंकज मणि की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी शिवाकांत मणि ने बताया कि भाई की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया हूं।
विज्ञापन

गोविंदपुर गांव निवासी पंकज मणि को चार दिन पूर्व गांव के एक मांगलिक कार्यक्रम में भोजन करते समय रात को शिवाकांत मणि ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में गांव के शिवाकांत मणि और इसके पिता गौरीशंकर मणि पर हत्या का केस दर्ज किया था। कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान शिवाकांत मणि के पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंस पिस्टल और एक गोली बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व पंकज मणि ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांव में भोजन करते समय अचानक दिख गया तो बदला लेने की नीयत से गोली मार दी। पंकज अपने घर का इकलौता लड़का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed