फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किरीट राठौड ने संभाला एसपी का चार्ज

किरीट राठौड ने संभाला एसपी का चार्ज

Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
किरीट राठौड ने संभाला एसपी का चार्ज
किरीट राठौड - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नए एसपी किरीट राठौड को चुनाव आयोग ने ज्वाइनिंग की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को दोपहर बाद एसपी ने कार्यभार संभाल लिया। पिछले चार दिनों से उनकी ज्वाइनिंग पर भ्रम बना हुआ था। बता दें कि 10 मार्च को शासन ने जिले के एसपी प्रमोद कुमार का तबादला करते हुए सोनभद्र में तैनात किरीट राठौड़ को देवरिया में तैनाती दी थी। प्रमोद कुमार एएसपी शिष्यपाल को चार्ज सौंप कर नए तैनाती स्थल के लिए रवाना हो गए। किरीट राठौड जिले में आकर कार्यभार संभालते इससे पहले ही चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी। इस वजह से एसपी की ज्वाइनिंग अटकी हुई थी। पुलिस कार्यालय से पत्र भेजकर आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया था। पिछले चार दिनों से आयोग के आदेश का इंतजार था। गुरुवार की देर रात आदेश जिले में भेजा गया। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर बाद कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। नवागत एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था का पालन कराना और सकुशल चुनाव संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता होगी। किसी भी शरारतीतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed