फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवक से 50 हजार नकदी और मोबाइल लूटा

युवक से 50 हजार नकदी और मोबाइल लूटा

Thu, 27 Dec 2018 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
युवक से 50 हजार नकदी और मोबाइल लूटा
पिटाई कर 50 हजार और मोबाइल लूटा
विज्ञापन


बदमाशों का एक मोबाइल लगा पुलिस के हाथ
मामले को संदिग्ध बता रही पुलिस, दो दिन पूर्व हुआ वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के रामपुर चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर 50 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी इंद्र कुमार यादव बुधवार की शाम किसी काम से देवरिया गया था। काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। अभी वह गांव के पास रात आठ बजे पहुंचा था कि देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर रामपुर कस्बे के पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर उसकी पिटाई की और 50 हजार रुपये नकदी और दो मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का एक मोबाइल सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है। प्रभारी एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed