फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवती से छेड़खानी, विरोध पर परिवारवालों को पीटा

युवती से छेड़खानी, विरोध पर परिवारवालों को पीटा

Wed, 12 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी, विरोध पर परिवारवालों को पीटा
युवती से छेड़खानी, विरोध पर घरवालों को पीटा
विज्ञापन


सदर कोतवाली के एक गांव का है मामला, पीड़ित ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर से सटे एक गांव में युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। युवती के परिवारवाले उलाहना देने पहुंचे तो उनकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सदर कोतवाली के एक गांव की युवती को गांव का ही युवक अक्सर छेड़ता रहता है। मंगलवार की देर शाम को युवती गांव के बाहर गई हुई थी। युवती को अकेला देखकर युवक छेड़खानी करने लगा। युवती शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागी। गांव के लोगों को आता देखकर युवक भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई। युवती के परिवारवाले उलाहना लेकर पहुंचे तो युवक के परिवारवालों ने उनकी पिटाई कर दी। बुुधवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सदर कोतवाल विजय नारायण का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।


शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा दुष्कर्म
देवरिया। शादी का झांसा देकर एक युवक पर तीन साल से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवती ने महिला थाने को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर महिला थानाध्यक्ष ने आरोपी युवक से संपर्क साधने की कोशिश की है। खुखुंदू इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है तीन साल से वह रुद्रपुर इलाके के एक गांव के युवक के संपर्क में है। युवती का कहना है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब जब उससे शादी करने की बात कह रही हूं तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने बुधवार को महिला थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला थानाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed