फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला से दिनदहाड़े लूट के मामले में केस दर्ज

महिला से दिनदहाड़े लूट के मामले में केस दर्ज

Tue, 31 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
महिला से दिनदहाड़े लूट के मामले में केस दर्ज
महिला से दिनदहाड़े लूट के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

- पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। स्थानीय कस्बे के रुद्रपुर रोड पर पीएनबी शाखा के समीप सोमवार की दोपहर हुई लूट के मामले में महिला ने मंगलवार को स्थानीय थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। उससे आरोपियों की पहचान हुई है।

सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रानी घाट बंधैता पिपरा चंद्रभान निवासी बिंदु देवी पत्नी दिनेश निषाद ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसका खाता गौरी बाजार कस्बे के पीएनबी शाखा में है। पति विदेश में रहता है, जहां से आए दिन वह उसके खाते में पैसा भेजता रहता है। कुछ दिनों पूर्व वह अपने मायके गौरी बाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर में आई थी। सोमवार की दोपहर में वहीं से अपनी मां के साथ पीएनबी शाखा में पैसा निकालने गई थी। दोपहर दो बजे के करीब 30 हजार रुपये निकाल कर उसे एक थैले में रखकर बाहर आई तभी पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी थैली छीन फरार हो गए। थैले में रुपये के अलावा पासबुक, घर की चाबी भी था। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed