फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिले की सीमाएं सील, चला चेकिंग अभियान

जिले की सीमाएं सील, चला चेकिंग अभियान

Sat, 25 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
जिले की सीमाएं सील, चला चेकिंग अभियान
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के मतदान के मद्देनजर जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वोटरों को प्रभावित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। दलित बस्तियों में भी सादे वेश में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि दारू और रुपये बांटकर वोटरों को प्रभावित न किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका परिषद और नौ टाउन एरिया है। रविवार को मतदान होगा। जिले की सीमाएं शुक्रवार की रात को ही सील कर दी गई थीं, लेकिन शनिवार को इन स्थानों पर कड़ी चौकसी बरती गई। दूसरे जिले या बिहार से आने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। चुनाव प्रेक्षक ने भी जिले के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। शराब के दुकानों की बंदी शुक्रवार की शाम पांच बजे ही हो गई। इसके बावजूद ब्लैकियों की चांदी रही। मुंहमांगी कीमत पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से होती रही। रामपुर कारखाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को कई दुकानों पर दबिश दी थी। वहां शराब के शौकीनों का जमघट लगा था। मतदान की पूर्व संध्या पर दारू की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय हुआ। लाइसेंसी दुकानों के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। महिला थाना समेत जिले में 19 थाने हैं। बिहार, कुशीनगर, बलिया, मऊ और गोरखपुर से देवरिया जिले की सीमाएं जुड़ी हैं। लिहाजा इन स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि मतदान में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं होगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाह पुलिसकर्मी भी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed